WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.11.40 PM

शिया समाज ने किया जुलूस में शामिल लोगों का अभूतपूर्व स्वागत

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। शहर में हजरत अली के जन्मदिन पर जुलूस मौला अली कमेटी इटावा ने जुलूस निकाला। जुलूस में शहर भर के मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया। जुलूस का नेतृत्व जुलुस मौला अली कमेटी के अध्यक्ष हाजी अजीम वारसी, सेकेट्ररी नदीम खान राजू कर रहे थे।
जुलूस का शुभारंभ इमामबाड़ा रामगंज से नजर के उपरांत हुआ जो विभिन्न चौराहों और गलियों से होता हुआ शहर के प्रमुख मार्गों पर गुजरा। जुलूस में शामिल लोग मौला अली की शान में नारे लगाते हुए चल रहे थे। हजरत अली की शान में नात-ए-पाक भी पढ़ी जा रही थी। मोहल्‍ल्‍लों और इमामबाड़ों को विशेष रूप से सजाया गया। शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी। जुलूस के मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सीओ सिटी अभय नारायण त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह, पुराना शहर चौकी इंचार्ज काशिफ हनीफ सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर स्वयं मौजूद रहे और निगरानी करते रहे। ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए थे। शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तेद रहे। जुलूस के मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सीओ सिटी अभय नारायण त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह, पुराना शहर चौकी इंचार्ज काशिफ हनीफ सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर स्वयं मौजूद रहे और निगरानी करते रहे। जुलूस में शमीम खान, आले नबी बिटटू, मुन्ना वारसी, बंटी वारसी, कलीम वारसी, शकील वारसी, पप्पू वारसी, आफताब वारसी रजी, हनी वारसी, मुमताज चौधरी, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, शावेज़ नक़वी, तनवीर हसन आदि का सराहनीय योगदान रहा। पक्की सराये पर शिया समुदाय ने मौलाना अनवारुल हसन जैदी व राहत अक़ील शक्कन के नेतृत्व जुलूस में शामिल लोगों का माल्यार्पण कर और कोल्डड्रिंक वितरित कर जोशीला स्वागत किया। स्वागत करने वालों में आतिफ एड., शारिक सग़ीर शानू, शावेज़ नक़वी, मुजाहिद हुसैन, शब्बर अक़ील, सोनू नक़वी, रानू, शाद अली हसन, सैफू, राहिल सग़ीर, अदनान जाफरी, हम्माद, फ़ातिक, सैफ, मेंहदी, अहद आदि प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *