WhatsApp Image 2025-12-27 at 11.12.36 AM

इटावा (राष्ट्र पटल संवाद)। उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संघ (द रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से सम्बद्ध) ने प्रदेश में खेल गतिविधियों को विस्तार देने के उद्देश्य से नये पदाधिकारी नियुक्त किये है।इसी क्रम में प्रादेशिक कार्यकारणी ने बिवांर हमीरपुर निवासी राजेश जादौन को चित्रकूट मंडल का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है। यह निर्णय 21 दिसम्बर 2025 को नोयडा स्थित मुख्य कार्यालय में आयोजित कार्यकारणी की बैठक में लिया गया। राजेश सिंह जादौन वर्तमान में इटावा जनपद के जसवंतनगर ब्लाक में ब्लाक व्यायाम शिक्षक के पद पर सेवारत है। उनकी खेल और समाजसेवा की निष्ठा को देखते हुए संघ ने उन पर विश्वास जताया है। अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुये राजेश जादौन ने कहा कि बुंदेलखंड में वर्तमान में स्केटिंग का कोई भी संगठित ढाँचा नही है ।उनका लक्ष्य यहां के खिलाड़ियों को तराश कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिभा के रूप में वैश्विक मंच प्रदान करना है। राजेश जादौन की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है उनका मानना है कि उनके नेतृत्व में बुंदेलखंड में रोलर स्केटिंग खेल नई ऊंचाइयों तक जायेगा और युवाओं को बेहतर भविष्य मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *