
भाजपा सदर विधायिका के आवास पर होली मिलन समारोह में जमकर खेली होली
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा । उत्तर प्रदेश की जनता आज अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है सुरक्षा का एहसास करना ही सच्चा राम राज्य है ऐसे रामराज की स्थापना करने वाले प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं।
उक्त उद्गार सदर विधायक सरिता भदौरिया ने अपने आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में व्यक्त किये उन्होंने आगे कि होली त्योहार भक्ति का प्रतीक है प्राचीन काल से भगवान भक्त की रक्षा करते चले आए। उन्होंने कहा कि इटावा जनपद में उनके दूसरे कार्यकाल में आज चार वर्ष पूर्ण हो चुके हैं जिसमें उन्होंने अपनी डबल इंजन की सरकार से भरथना रोड, इटावा किशनी रोड, बसरेहर बाईपास सहित तमाम सड़कों का चौड़ीकरण कार्य किया है बहु प्रतीक्षित इटावा चंबल मार्ग का चौड़ीकरण जैसे कार्यो को कराया पूर्व की सरकारों ने जानबूझकर पार पट्टी क्षेत्र के विकास को रोकने की मंशा से नहीं होने दिया आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पार पटटी क्षेत्र की जनता की समस्या को समझा गया और सिग्नेचर पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस मार्ग के चौड़ीकरण से उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में व्यापार करने वाले व्यापारियों को बहुत लाभ पहुंचेगा ।
होली मिलन समारोह में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर जिला अघ्यक्ष अन्नू गुप्ता पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया पूर्व सांसद विधायक रधुराज सिहं शाक्य जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि हरि नारायण बाजपेई बार एसोसियेशन अघ्यक्ष राजेश त्रिपाठी सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता तथा अधिवक्ता, पत्रकार चिकित्सक, व्यापारी नेता मौजूद रहे।






