
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। स्पर्श अन्ध विद्यालय, पक्का तालाब, इटावा पर उ0प्र0 आयुर्विज्ञान संस्थान एण्ड मेेडीकल साइन्स के वी0सी0 प्रो0 डा0 अजय सिंह, कुलपति साथ में प्रो0 डा0 रमाकान्त प्रतिकुलपति, कुल सचिव दीपक वर्मा, डा0 एस0पी0 सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी, डा0 आदेश कुमार, संकाय अध्यक्ष सैफई, डा0 अमित सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, विजय मिश्रा चिफ पोक्टर, कुलभूषण अग्रवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, डा0 प्रीति, मीडिया समन्वयक द्वारा दिव्यांग बच्चें के साथ की हर्षाेल्लास से मनाया गया गणतन्त्र दिवस।
गणतन्त्र दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के साथ ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय संचालक राजकिशोर गुप्ता के द्वारा विद्यालय में दृष्टिबाधित बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के विषय में जानकारी दी गयी। कुलपति द्वारा विद्यालय की समस्याओं को भी सुना गया और उनको दूर कराने की आश्वासन दिया गया। विद्यालय में अध्ययनरत गोल्डी, नैतिक सोनम, सूरजीत अर्पित, गगन के द्वारा देश भक्ति गीत व स्वागत गीत प्रस्तुत किये गये। दृष्टिबाधित बच्चों के शिक्षण में प्रयोग होनी वाली विभिन्न उपकरणों एवं शिक्षण–प्रशिक्षण की विधियों को श्रीमती अर्चना सिन्हा जिला समन्वयक समेंकित शिक्षा के द्वारा रामकुमार यादव स्पेशल एजूकेटर के माध्यम से जानकारी दी गयी। गगन दृष्टबाधित बच्चें के द्वारा कुलपति का नाम ब्रेल लिपि में लिखकर बताया गया। बच्चों की प्रतिभा देखकर सभी डाक्टर्स आश्चर्यचकित रह गये। सैफई मेडीकल टीम द्वारा बच्चों को स्वल्पाहार, मिष्ठान एवं शिक्षण सामग्री प्रदान की गयी और आश्वासन दिया गया कि मेडीकल टीम द्वारा बच्चों का मेडीकल चेकअप कैम्प का भी आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर प्रहलाद कुमार, अनिल कुमार, अवधेश सिंह, अनिता वर्मा, साधना मिश्रा, अवधेश कुमार स्पेशल एजूकेटर, स्पर्श ब्लाइंड की कमिटी सदस्य नीरा सक्सेना, जगदीश गुप्ता, प्रदीप आदित्य आदि उपस्थित रहे।






