WhatsApp Image 2025-12-31 at 7.03.20 PM

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा । समाजवादी नेता लोकबंधु राज नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ लोकबंधु राज नारायण के चित्र पर पुष्पमाला पहनाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए तत्पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया l
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि लोकबंधु राज नारायण एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और राजनेता थे, उन्होंने इंदिरा गांधी को 1977 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट से हराकर और आपातकाल के दौरान उनके खिलाफ चुनावी कदाचार का मामला जीतकर चर्चा में आए, जिससे देश में राजनीतिक उथल-पुथल मची, और जनता पार्टी की सरकार बनी, वह सादगी पूर्ण जीवन जीने वाले कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पित और सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर थेl राज नारायण का जीवन संघर्ष, विरोध और लोक कल्याण के लिए समर्पित रहाl
आजादी के आंदोलन में राज नारायण जी ने सक्रिय भागीदारी की थी जनता पार्टी की सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में राज नारायण जी ने गांव-गांव तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने की पहल की थी।
उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी से की थी, कई तरह की राजनीतिक प्रयोगो, जनता पार्टी लोकदल इत्यादि से गुजरने के बाद अंत में उन्होंने 1985 में अपनी मूल आस्था वाली सोशलिस्ट पार्टी की फिर से स्थापना कर ली थी, किंतु जल्द ही 31 दिसंबर 1986 को राज नारायण जी का इंतकाल हो गयाl
गोष्ठी को इटावा सदर प्रत्याशी रहे सर्वेश शाक्य, वरिष्ठ नेता उदयभान सिंह यादव, लाखन सिंह जाटव, सपा जिला उपाध्यक्ष रवींद्र शुक्ला, सपा जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, सपा जिला सचिव राजकुमार यादव, जिला सचिव दीपी सिंह, जिला सचिव लईक खान, जिला सचिव प्रवीण कुशवाहा, जिला सचिव प्रदीप वर्मा, जिला सचिव मनोज राणा, जिला सचिव दीपक पाल,इटावा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उमेश राजपूत दुल्ले, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गंगा राम कुशवाहा ने संबोधित किया तो सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *