
चाचा जी ने हमेशा हर वर्ग के लोगों की आवाज़ उठाई: आर्यन यादव
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। आज समाजवादी पार्टी के महासचिव पूर्व कैबिनेट एवं जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव जी का 71वाँ जन्मदिन रामसेवक यादव पूर्व मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव के आथित्य एवं सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू के नेतृत्व एवं वरिष्ठ सपा नेताओं, पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उत्साह पूर्वक मौजूदगी में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बहुत धूम-धाम से केक काटकर जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव ने कहा शिवपाल यादव चाचा जी ने हमेशा हर वर्ग के लोगों की आवाज उठाई है और आगे भी उठते रहेंगे। उन्होंने हमेशा लोगों की मदद की है। जिन संतो और हिंदुत्व के दम पर भाजपा सत्ता में आई है अब उन्हीं साधू संतों के अपमान में लग गई है। यूपी में समाजवादी पार्टी की एक साइलेंट लहर चल रही है। यूपी की जनता अब बीजेपी से त्रस्त हो चुकी है और 2027 में समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी।






