IMG-20260226-WA0310

राष्ट्र पटल संवाद 

इटावा। सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने प्रेस वार्ता कर सैफई आयुर्विज्ञान संस्स्थान के स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा सैफई आने पर संस्थान की नींव रखने वाले पूर्व मुख्य मंत्री मुलायम सिंह यादव का नाम भी न लेना उनकी द्वेषपूर्ण भावना को उजागर करता है और सपा के जनक मुलायम सिंह द्वारा शिलान्यास तथा उद्घाटन शिला लेखों को ढकना निंदनीय कार्य है जिसकी सपा भर्त्सना करती है।

उन्होंने कहा कि सैफई में जन्मे और कई वार विधायक/सांसद रहे तथा देश के रक्षा मंत्री रहने के साथ ही तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री रहने के दौरान उन्होंने सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान की नींव रखने का काम किया ऐसे नेताजी मुलायम सिंह का नाम अपनी जुबान पर न लाना उनकी कुंठा को दर्शाता है और राजनीतिक द्वेष को भी उजागर करता है। नेताजी को भारत सरकार द्वारा पदम विभूषण सम्मान से सम्मानित भी किया जा चुका है l

संस्थान के अधिकारियों द्वारा संस्थान मे नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव के द्वारा शिलान्यास और उद्घाटन के शिला पट को ढकना और भी निन्दनीय है।

शिला पट को ढकने से नेताजी के कद को कम नही किया जा सकता है। उप मुख्यमंत्री के नेताजी के प्रति असम्मान प्रकट करना इसके लिए पूरे जनपद की समाजवादी पार्टी घोर निंदा करती है।

प्रेस वार्ता में जिला महासचिव वीरभान सिंह भदोरिया वीरू, एस आई आर प्रभारी उदयभान सिंह यादव, सदर प्रत्याशी रहे सर्वेश शाक्य, लाखन सिंह जाटव, जिला उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, जिला प्रवक्ता विक्की गुप्ता,जिला सचिव प्रवीण कुशवाहा, जिला सचिव दीपी सिंह, जिला सचिव संतोष राठौर , संतोष राजपूत,गौरव यादव सुंदरपुर, अरविंद यादव, विवेक यादव, बृजेश यादव लाला, दीपू यादव, विक्की यादव, राजेश कुमार यादव आदि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *