राष्ट्र पटल संवाद
इटावा । एन.सी.पी.यू.एल. शिक्षा मंत्रालय तथा नाइलेट (पूर्ववर्ती डोएक) चण्डीगढ़ सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से संचालित एक वर्षीय कम्प्यूटर डिप्लोमा, सी0सी0सी0 प्रमाण पत्र व ‘ओ’ लेवल डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश प्राप्त करने का एक बार फिर मौका दिया जा रहा है। नाइलिट द्वारा एक बार फिर से प्रवेश की तिथि बढ़ाई गयी है। एक वर्षीय कम्प्यूटर डिप्लोमा (डी0सी0ए0) पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने पर कक्षा-10 व 12 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने वाले सभी वर्ग के छात्र/छात्राओं को 50 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जा रही है तथा ओ लेवल पाठ्यक्रम उत्तीर्ण करने के उपरान्त 12000/- तक की छात्रवृत्ति भी भारत सरकार द्वारा प्रदान की जायेगी। उपरोक्त कोर्स में प्रवेश लेने हेतु अन्तिम तिथि 28 फरवरी है।
उक्त आशय की जानकारी शम्सी इन्सटीट्यूट आफ इन्फारमेशन टैक्नोलाजी (SiiT) के निदेशक मौलाना तारिक शम्सी ने देते हुए बताया कि उक्त पाठ्यक्रम एन.सी.पी.यू.एल. शिक्षा मंत्रालय तथा नाइलेट चण्डीगढ़ सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से संचालित है तथा विभिन्न सरकारी सेवाओं में नौकरी हेतु मान्य है।
उन्होंने बताया कि छप्म्स्प्ज् राष्ट्रीय इलैक्ट्राॅनिकी एवं सूचना प्रौधोगिकी संस्थान पूर्ववर्ती डोएक सोसायटी द्वारा संचालित ‘ओ’ लेवल डिप्लोमा तथा सी0सी0सी0 प्रमाण पत्र केन्द्र व प्रदेश सरकार के अन्तर्गत समस्त राजकीय सेवाओं में सेवायोजन हेतु अनिवार्य कर दिया गया है। इन प्रमाण पत्र के धारकों को ही सरकारी सेवा में मौके प्रदान किये जाते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन सभी सरकारी विभागों में लिपिकीय संवर्ग में नियुक्ति हेतु सी0सी0सी0 पाठ्यक्रम अनिवार्य है।
तारिक शम्सी ने बताया कि सी0सी0सी0 परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों को डी0सी0ए0 में दिनांक 28 फरवरी तक प्रवेश लेने पर 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जावेगी डी0सी0ए0 कोर्स के अन्तर्गत जहाँ एकाउन्टिंग विद टैली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें जी0एस0टी0 भी शामिल है, वहीं डी0टी0पी0 की टेªनिंग भी दी जा रही है, जो स्वरोजगार के क्षेत्र में युवाओं के लिये सर्वोत्तम आॅपशन है। उन्होंने कहा कि डी0सी0ए0 कोर्स में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं को समस्त स्टडी मैटेरियल संस्था द्वारा निःशुल्क प्रदान किया जाएगा साथ ही इन अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद, शिक्षा मन्त्रालय उच्च शिक्षा विभाग नई दिल्ली, भारत सरकार द्वारा संचालित एक वर्षीय डिप्लोमा इन उर्दू लैंग्वेज भी निःशुल्क कराया जाएगा तथा उर्दू डिप्लोमा की सभी पुस्तके, बैग, आदि तथा मल्टीमीडिया की एडवांस जानकारी संस्थान द्वारा निःशुल्क उपल्ब्ध करायी जायेगी। साथ ही प्रशिक्षुओं को आधुनिक प्रयोगशाला में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इसके अन्तर्गत पर्सनाॅल्टी डवलपमेन्ट का भी पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया गया है, जिसके द्वारा साक्षात्कार के समय अभिव्यक्ति, प्रस्तुतिकरण तथा वैयक्तिक विकास आदि के सम्बन्ध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाता है।
प्रवेश सम्बन्धी कार्यवाही के लिए SiiT 206, कटरा सेवा कली इटावा पर इच्छुक उम्मीदवार सम्पर्क कर अपनी प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित तिथि से पूर्व पूर्ण करा कर छूट का लाभ प्राप्त करें।






