
एकदिवसीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में एक दिवसीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिनाँक 3 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एस एम जी आई के डायरेक्टर विवेक यादव व पूर्व सभासद हरीशंकर चतुर्वेदी ने बच्चों से परिचय प्राप्त कर टॉस उछालकर किया। प्रतियोगिता में सात टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में स्टेडियम की बालिकाओं ने एसएमजीआई टीम को नौ विवेट से हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।जिसमें अंपायर की भूमिका वेद प्रकाश एवं अमित यादव ने निभाई स्कोरिंग इंद्रजीत सिंह व प्रदीप यादव ने की। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एसएमजीआई के डायरेक्टर उमाशंकर जी व शशिशेखर ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर गौरव पाठक अजयपाल यादव योगेंद्र सिंह उपस्थित रहे। अंत मे प्रतियोगिता संयोजक सौरभ पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया।






