WhatsApp Image 2026-02-13 at 8.09.35 PM

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा।शहर के प्रतिष्ठित सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय डिवाइन लाइट पब्लिक इंटर कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम (आईएएस) रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्र- छात्राओं को सोशल मीडिया से दूरी बनानी चाहिए,क्योंकि यह समय की सबसे अधिक बर्बादी का कारण बनता है।आज के समय में,जब प्रतियोगी परीक्षाओं में लाखों अभ्यर्थी सम्मिलित होते हैं, तब प्रत्येक सेकंड अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।उन्होंने बताया कि यदि कोई कार्य निरंतर 21 दिनों तक किया जाए तो वह हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन जाता है। उन्होंने पुरस्कृत छात्र- छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देना अभिभावकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

विद्यालय के प्रबंधक राम नरेश यादव ने कहा कि जीवन में कर्म का अत्यंत महत्व है।हमारे कर्म ही हमारे जीवन को दिशा प्रदान करते हैं।विद्यार्थियों को सदैव अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।उन्होंने मुख्य अतिथि अजय कुमार गौतम के जीवन को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद उन्होंने आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में अध्ययन किया और आगे चलकर देश की सबसे कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएएस अधिकारी बने।उन्होंने मुख्य अतिथि के विद्यालय आगमन पर आभार व्यक्त किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज एम.एस. ने उपस्थित अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में कार्तिक (नर्सरी),देवांश (एल.के.जी.), यशवी (यू.के.जी.),अंश यादव (कक्षा 1),अवनी दुबे (कक्षा 2), रोहित दीक्षित (कक्षा 3), रितिक यादव (कक्षा 4), अर्जुन यादव (कक्षा 5), अंशिका (कक्षा 6),अंशिका दीक्षित (कक्षा 7),प्रबल तिवारी (कक्षा 8),दैविक प्रताप (कक्षा 9),प्रिया (कक्षा 10) एवं आदित्य यादव (कक्षा 11) शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की उप- प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिया चौहान ने किया।संपूर्ण व्यवस्थाएँ विद्यालय के मुख्य प्रशासक शैलेंद्र चौधरी द्वारा की गईं।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएँ अशोक कुमार, श्रीमती रेखा यादव,अनिल जादौन, जयवीर चौहान,बृजेन्द्र शर्मा,अनिल कुशवाहा,विपिन यादव,सुमित सिंह श्री पवन,राजेश मिश्रा,सुष्मा यादव, श्रीमती पूनम,श्रीमती प्रियंका तिवारी,श्रीमती रानी शाक्य,कुमारी सोनाक्षी,श्रीमती स्नेहा राठौर, अरुण यादव,कुमारी खुशी,अतुल कुमार व अवनीश चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *