इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में होगा आयोजन
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता बालक एवं बालिका का आयोजन दिनाँक 2 जनवरी एवं 3 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में किया जायेगा। प्रतियोगिता में ।माध्यमिक विद्यालयों के अधिकतम 19 वर्षीय बालक बालिका वर्ग की प्रतियोगिता ही आयोजित की जायेगी। खिलाड़ियों को आधार कार्ड एवं विद्यालय के लेटर पैड में खिलाड़ियों की सूची लाना अनिवार्य होगा।यह जानकारी प्रतियोगिता संयोजक गौरव पाठक ने दी।






