WhatsApp Image 2026-02-08 at 2.35.46 PM

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान इटावा में प्रशिक्षकों की दक्षता व क्षमता विकसित करने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन मकसूदपुरा कार्यालय पर माँ सरस्वती के चित्र पर वाइस चेयरपर्सन सुश्री नमिता तिवारी, पूर्व निदेशक हरि नारायण बाजपेई एवं निदेशक रवीन्द्र चौहान ने माल्यापर्ण कर व्याख्यान सत्र का शुभारंभ किया।

कार्यालय दवग्रान रोड़ मकसूदपुरा में दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा ट्रेनिंग मेथोडोलॉजी,महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) और आर्थिक सशक्तिकरण,कम्युनिकेशन स्किल्स,बेसिक बैंकिंग और फाइनेंशियल जागरूकता,रोज़गार के अवसर और स्किल-आधारित आजीविका,प्रोफेशनल डेवलपमेंट,महिला सशक्तिकरण की कुंजी के रूप में आत्मनिर्भरता,डिजिटल साक्षरता विषयों पर जनपद के विभिन्न ग्रामों से आई अनुदेशकों को प्रशिक्षित किया गया।

इस कार्यशाला में लगभग 40 अनुदेशकों को कौशल विकास मिशन के जिला कौशल प्रबन्धक विवेक कुलश्रेष्ठ, जिला उद्योग केंद्र के जिला प्रबंधक विकास कुमार,
जिला सेवायोजन विभाग के जिला सेवायोजन अधिकारी विकास मिश्रा, श्री आसिफ़ खान जी, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय इटावा कार्यालय के यंग प्रोफेशनल एवं कैरियर काउंसलर दीपक सिंह, एवं कौशल कुमार, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा संचालित आरएसईटीआई के निदेशक अमित सिकरवार, महिला सशक्तिकरण काउंसलर सुश्री चित्रा परिहार, लीगल काउंसलर सुश्री स्वेच्छा त्रिपाठी, मोटिवेशनल स्पीकर सुशांत सिंह भदौरिया, काउंसलर डिजिटल साक्षरता शिवम कश्यप, सामाजिक कार्यकर्ता जयशिव मिश्रा, पूर्व निदेशक हरि नारायण बाजपेई ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया।

मंच संचलन सहायक कार्यक्रम अधिकारी यश कश्यप द्वारा किया गया। प्रशिक्षण उपरान्त निदेशक रवीन्द्र चौहान द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

जन शिक्षण संस्थान के कार्यकम अधिकारी चंदन पोरवाल, सहायक कार्यक्रम अधिकारी पार्थ सेंगर, लेखाकार अमन चतुर्वेदी, कंप्यूटर ऑपरेट अनुज कुमार, सुशीला देवी, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *