इटावा (राष्ट्र पटल संवाद)। इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में दो दिवसीय हैंडबाल प्रतियोगिता बालक एवं बालिका का आयोजन दिनाँक 30 एवं 31 दिसम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे से महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में किया जायेगा। प्रतियोगिता में बालक बालिका वर्ग में बेसिक शिक्षा परिषद (सब जूनियर)एवं माध्यमिक (जूनियर)स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। खिलाड़ियों को आधार कार्ड एवं विद्यालय के लेटर पैड में टीम की सूची लाना अनिवार्य होगा।यह जानकारी प्रतियोगिता संयोजक गौरव पाठक एवं प्रमिला पाठक ने दी।






