WhatsApp Image 2026-02-19 at 3.42.06 PM

मथुरा में जुटेगा दिग्गजों का जमावड़ा

राष्ट्र पटल संवाद
​मथुरा। ‘दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान’ का भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन इस वर्ष श्री कृष्ण की पावन नगरी मथुरा में आयोजित होने जा रहा है। आगामी 21 और 22 फरवरी 2026 को होने वाले इस दो दिवसीय समागम में देश की राजनीति और समाज सेवा के कई बड़े शिखर पुरुष सम्मिलित होंगे।

​अधिवेशन की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक रासबिहारी अग्रवाल,अजय कुमार अग्रवाल,सुभाष सैनी, मदनमोहन राजपूत, बाबूलाल सैनी, सौरभ अग्रवाल, पंकज सिंघल नरेंद्र गौतम, डॉ0 रश्मि अग्रवाल, आशीष बब्बू, यशपाल सिंह आदि ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 21 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे श्रीजी बाबा आश्रम (भूतेश्वर) में होगा। विभिन्न जिलों के लगभग 250 प्रतिनिधि इस अधिवेशन में भाग ले रहे हैं। जिसमें चार चक्र की बैठकों का क्रम संस्था ने निश्चित किया है। उसी में 21 तारीख को 2रू30 बजे से मुख्य कार्यक्रम श्री जी बाबा आश्रम भूतेश्वर पर रखा गया है।

​इस राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य रूप से कलराज मिश्र जी (पूर्व राज्यपाल), डॉ. दिनेश शर्मा (राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री, उ.प्र.), दयाशंकर सिंह (परिवहन मंत्री, उ.प्र. सरकार), संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा के साथ इस कार्यक्रम में स्थानीय सभी जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों रहने की पूरी स्वीकृति मिल चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *