September 12, 2026
IMG-20260905-WA0357

राष्ट्र पटल संवाद

इकदिल (इटावा)। आदर्श प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला कायस्थान, इकदिल में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक राम अवतार तिवारी द्वारा भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुशील सम्राट ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में सुंदर प्रस्तुतियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य ऋचा तिवारी, सुमन चौहान, स्वेच्छा राजपूत, सुशीला देवी, प्रियांशी, अलफ़िशा, प्रियंका भदौरिया, दीप्ति, प्रियंका यादव, नीतू, जैनब, लवली गुप्ता शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *