
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। धनगर समाज द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर इटावा कचहरी कल्पवृक्ष पर धरना दिया गया, जिसमें उनकी चार मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में अपनी मांगों में कहा गया है कि लोक सेवक, तहसीलदार भरथना, तहसीलदार सदर, तहसीलदार ताखा एवं सीडीओ ने विधि की अवज्ञा करके धनगर जाति के व्यक्तियों को क्षतिकारी किया गया है। धरने पर बैठे कैलाश बाबू धनगर ने कहा कि आज दसवां दिन धरने का हो गया है लेकिन कोई भी अधिकारी समस्या के निस्तारण के लिए नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मेरी समस्याओं का संवैधानिक तरीके से निस्तारित करवाएं अन्यथा आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा। धरने का संचालन नियम अनुसार किया जा रहा है। धरने पर रवि प्रकाश धनगर एवं बसरेहर जिला पंचायत सदस्य का समर्थन प्राप्त है।






