September 12, 2026
IMG-20260903-WA0277

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ , इटावा की नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी ने आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से औपचारिक मुलाकात की , बीएसए ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं । बीएसए से मुलाकात के समय बच्चों की अटेंडेंस के मुद्दे पर बात की गई जिस पर बीएसए ने आश्वस्त किया कि अटेंडेंस न देने वाले विद्यालयों पर अभी कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी । मुलाकात में इंचार्ज प्रधानाध्यापक को प्रधानाध्यापक का वेतन मिलने संबंधी कोर्ट के आदेश पर भी बात हुई जिस पर उन्होंने कहा कि तत्काल इस संबंध में आदेश निर्गत किया जाएगा।

मुलाक़ात के समय जिला अध्यक्ष गौरव पाठक महामंत्री अहसान अहमद कोषाध्यक्ष अमरपाल व समस्त जिला कार्यकारिणी व समस्त ब्लॉकों के अध्यक्ष एवं मंत्री गण भी उपस्थित रहे यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राजेश जादौन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *