September 12, 2026
IMG-20260825-WA0353

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। जनता कॉलेज बकेवर के गणित विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ इंदु बाला मिश्रा एवं आईआईटी कानपुर के वर्चुअल लैब के सहयोग से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. नलिनी शुक्ला के उद्बोधन के साथ हुआ, उन्होंने बताया कि हम बिना महंगे उपकरण, महंगे केमिकल और सुविधाएं न होने पर भी वर्चुअल लैब के माध्यम से कंप्यूटर और इंटरनेट के द्वारा भी विज्ञान के प्रयोगों को कर सकते हैं । इसके पश्चात आईआईटी कानपुर के प्रोजेक्ट एसोसिएट वर्चुअल लैब श्री प्रदीप पटेल ने पूरे विषय पर ऑनलाइन माध्यम से विस्तारपूर्वक चर्चा की। विद्यार्थियों को वर्चुअल लैब के माध्यम से विज्ञान के प्रयोगों को करने की संपूर्ण जानकारी दी। जनता कॉलेज बकेवर नोडल केंद्र वर्चुअल लैब कोऑर्डिनेटर डॉ इंदु बाला मिश्रा ने कार्यशाला की सफलता पर सकारात्मक रूप से आशान्वित होकर कहा कि आज की कार्यशाला में निश्चित तौर पर फैकल्टी के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने वर्चुअल लैब के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की है और निश्चित ही इसके माध्यम से कॉलेज में प्रयोग होंगे । कार्यक्रम में आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो ए.के . पांडेय , नैक कोऑर्डिनेटर प्रो ललित गुप्ता सहित कालेज के सभी प्राध्यापकों एवं लगभग एक सैकड़ा छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के समापन पर वर्चुअल लैब कोऑर्डिनेटर डॉ इंदु बाला मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और समवेत स्वरों में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *