
मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने जा रहा था परिवार, डॉ. अरविंद गुप्ता ने पीड़ितों से की मुलाकात
अनवर पठान
फर्रुखाबाद (राष्ट्र पटल)। जहानगंज थाना क्षेत्र के पोरीखेड़ा गांव में पीड़ित परिवार के साथ कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर मामला गरमा गया है। अपने बच्चे को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने फर्रुखाबाद जा रहे परिवार ने पुलिस पर उन्हें घर से बाहर निकलने से रोकने और मारपीट करने केगंभीर आरोप लगे हैं।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि जहानगंज थाना प्रभारी पूनम अवस्थी पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंचीं। परिवार के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें घर से बाहर जाने से रोक दिया। इसी दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा परिवार के सदस्यों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद बिप्लब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता पीड़ित परिवार से मिलने पोरीखेड़ा गांव पहुंचे। उनके साथ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री रविकांत गुप्ता, नगर महामंत्री विवेक कुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, पंकज गुप्ता, सत्यवीर सिंह और जैकी गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। डॉ. अरविंद गुप्ता ने परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए ।घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने जा रहे परिवार को कथित तौर पर घर से बाहर निकलने से रोकने की जरूरत क्यों पड़ी? यदि पुलिस की कार्रवाई किसी कानूनी या प्रशासनिक कारण से की गई थी, तो उसकी वजह क्या थी अब सवाल उठ रहा है कि मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने जा रहे पीड़ित परिवार को घर पर रोकने और कथित मारपीट की नौबत क्यों आई?पुलिस पर लगाए गए आरोप पीड़ित परिवार के कथन पर आधारित हैं। वहरहल डॉक्टर अरविन्द गुप्ता के इस मामले मे सामने आने से मामला अब गर्मा गया है।






