September 12, 2026
IMG-20260823-WA0363

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) की एक आवश्यक बैठक रविवार को गुरुकुल एकेडमी ब्रह्मानगर इटावा में सम्पन्न हुयी l बैठक की अध्यक्षता संरक्षक ओमप्रकाश दुबे ने की तथा संचालन प्रदेश महामंत्री जयशिव मिश्रा ने किया l बैठक में परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने बताया कि परशुराम सेवा समिति ने दिल्ली में जंतर मंतर पर सवर्ण समाज के समर्थन की घोषणा की है l उन्होंने बताया कि परशुराम सेवा समिति के पदाधिकारी 24 अगस्त दिन सोमवार को प्रात : 10 बजे जिलाधिकारी इटावा को आर्थिक आरक्षण लागू किये जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देगें l इसके साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जायेगा l इस मौके पर परशुराम सेवा समिति के संरक्षक आनन्द प्रकाश नारायण दुबे, संरक्षक अनिल दुबे, प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी के के त्रिपाठी, सर्वेश कुमार शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्रदेव दुबे, गोपाल जी मिश्रा, आशुतोष त्रिपाठी, युवा जिलाध्यक्ष राज तिवारी, पियूष दीक्षित, राजीव दुबे आदि पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *