IMG-20260523-WA0434

राष्ट्र पटल संवाद

इकदिल (इटावा)। परशुराम सेवा समिति उ. प्र. ने भीषण गर्मी को ध्यान में रखकर बेजुबान बेसहारा जानबरों व पशु-पक्षियों के लिए जिले भर में जगह-जगह जल भरकर पात्र (नांद) रखवायेगी l परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए परशुराम सेवा समिति की कोर कमेटी ने जगह-जगह जल पात्र रखवाने का निर्णय किया है l परशुराम सेवा समिति का लक्ष्य है कि भीषण गर्मी में बेजुबान जानवरों व पशु पक्षियों को निजात दिलाने के लिए उनके पेयजल की व्यवस्था की जाएगी l प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सम्राट ने आगे बताया कि जिले भर में जल पात्र रखने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। पिछले वर्ष भी समिति द्वारा इकदिल नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह जलपात्र रखवाये गये थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *