
‘चिंतन यात्रा’ और ‘समय के उभरते प्रश्न’ के विमोचन समारोह में कई विशिष्ट हस्तियां होंगी शामिल
राष्ट्र पटल संवाद
नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक रघु ठाकुर की दो पुस्तकों ‘चिंतन यात्रा’ और ‘समय के उभरते प्रश्न’ का विमोचन समारोह 31 अक्टूबर, शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राजनीति, पत्रकारिता, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहेंगी।
आयोजकों की ओर से जारी निमंत्रण के अनुसार, कार्यक्रम शनिवार, 31 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे से हरिकिशन सिंह सुरजीत भवन, सीपीआई कार्यालय के पीछे, राउज एवेन्यू, नई दिल्ली-2 में आयोजित होगा। समारोह में दोनों पुस्तकों के माध्यम से समकालीन सामाजिक, राजनीतिक और वैचारिक विषयों पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।hजी आमंत्रित वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
दोनों पुस्तकों के लेखक रघु ठाकुर अपने लेखन के माध्यम से विचार, समाज और समय से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को पाठकों के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। ‘चिंतन यात्रा’ और ‘समय के उभरते प्रश्न’ का विमोचन साहित्य एवं वैचारिक विमर्श में रुचि रखने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा।
आयोजकों मुकेश चंद्रा एवं अरुण प्रताप सिंह ने साहित्यकारों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों से समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अतिथियों की उपस्थिति आयोजन की गरिमा बढ़ाएगी।








