
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। असीम कोहरे, ठंडक भरे मौसम और बारिश की बूंदों के बीच सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर के तत्वाधान में 25वीं नेचर वॉक का आयोजन नगर वन में किया गया। आज के नेचर वॉक का नेतृत्व डॉ बी एन सिंह बायोलॉजिस्ट लायन सफारी, डॉ राजीव चौहान एवं डॉ अत्रि गुप्ता ने किया।
संजय सिंह चौहान, सचिव परिवर्तन समिति ने बताया कि सभी नेचर लवर्स इस ठंड भरे मौसम में भी निश्चित समय पर अनवरत प्रत्येक रविवार को उपलब्ध रहकर नेचर वॉक को सफल बनाया । 17 अगस्त 2025 से लेकर आज 25वीं नेचर वॉक 1 फरवरी 2026 का यह महत्वपूर्ण प्रकृति का यह सफर सभी नेचर लवर्स ने गंभीर एवं तन्मयता के साथ निभाया है इस अटूट एवं एकता पूर्वक कार्य से यह पता चलता है कि हमारे सभी नेचर लवर्स पर्यावरण संरक्षण के लिए पूर्ण रूप से सजग है।
डॉ अत्री गुप्ता ने बताया कि आज के नेचर वॉक में पेड़ पौधो की ४६ प्रजातिया एवं चिड़ियों की १८ प्रजातिया देखने को मिली।
रश्मि पुरवार ने बताया कि नेचर वॉक के प्रारंभिक कार्यक्रम में बहुत से पौधों को नहीं पहचान पाते थे लेकिन उनकी उपयोगिता ज्ञात थी इस वॉक से उन्हें पहचान पाना आसान हो गया।
दीक्षा यादव ने बताया कि हमारे दैनिक जीवन में औषधीय पौधों का बड़ा योगदान है इस वॉक से इन पौधों को जानने का बड़ा मौका प्राप्त हुआ है
आज के नेचर वॉक को सफल बनाने में नगर वन स्टाफ एवं अर्जुन, मुकेश, अरुण एवं सनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।






