
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। जनपद में बृहस्पतिवार को उ.प्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित उ.प्र. पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तीन दिवसीय परीक्षा पर गैर जनपद से आये लगभग 340 छात्र/ छात्राओं ने सामाजिक एवं मानव सेवा समिति (रजि.) के तत्वावधान में साँई उत्सव गार्डन में बनाये गए अस्थायी रैन बसेरा में रात्रि विश्राम किया।
संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष सौम्य वर्मा तरुन (समाजसेवी/ सभासद) ने बताया कि उ.प्र. पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के प्रथम दिवस पर गैर जनपद से देने आये 340 छात्र/ छात्राओं और उनके परिजनों ने हमारे रैन बसेरा में रात्रि विश्राम किया।
रैनबसेरा में प्रमुख सहयोग संस्था के संरक्षक श्रीनिवास वर्मा, डॉ श्रीकांत वर्मा, प्रेम कुमार वर्मा (सोमनाथ टेंट हाउस), शिवा ठाकुर, ऋषभ व हर्ष का रहा।






