images

एम0ए0 खान

रायबरेली (राष्ट्र पटल)। स्थानीय सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 20 जनवरी को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के एक दिवसीय संभावित दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात करेंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार राहुल गांधी भूएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से संवाद का प्रोग्राम है। इसके बाद वे रायबरेली लोकसभा क्षेत्र की छह विधानसभाओं में से किसी एक गांव में मनरेगा को लेकर चौपाल लगाएंगे, जहां ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुनेंगेसूत्रों की मानें तो रायबरेली कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी अयोध्या भी जा सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस के जिला स्तर के पदाधिकारियों के अनुसार फिलहाल इस दौरे को प्रस्तावित माना जा रहा है और अंतिम कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद यह राहुल गांधी का रायबरेली में यह छठवां संभावित दौरा होगा। इससे पहले सितंबर 2025 में वे दो दिवसीय दौरे पर आए थे, जहां उन्होंने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया था और विकास कार्यों की समीक्षा भी की थी। आगामी दौरे को लेकर पार्टी संगठन स्तर पर तैयारियां जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *