September 12, 2026
WhatsApp Image 2026-02-01 at 3.24.41 PM

राष्ट्र पटल संवाद

इकदिल (इटावा)। आदर्श प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला कायस्थान इकदिल में पूर्व छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दो पूर्व छात्राओं कु.शिखा भारती व आँचल गुप्ता को प्रधानाचार्य डॉ. सुशील सम्राट, उप प्रधानाचार्य श्रीमती ऋचा तिवारी ने पट्टिका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ.सुशील सम्राट ने कहा कि आदर्श स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उक्त दोनों छात्राएं स्नातक के बाद बीएड प्रशिक्षण प्राप्त करके शिक्षण कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र/छात्राओं के साथ- साथ समय-समय पर विद्यालय के पूर्व शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा।

इस अवसर पर सुमन चौहान, स्वेच्छा राजपूत, दामिनी शुक्ला, सुशीला देवी, अंजली शाक्य, प्रियांशी, अलफ़िशा, प्रियंका भदौरिया, दीप्ति, आँचल गुप्ता, प्रियंका यादव, छाया राजपूत, शिखा भारती, नीतू, सुहानी राठौर, सृष्टि तिवारी, आदि स्टाफ उपस्थित रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *