September 12, 2026
WhatsApp Image 2026-02-01 at 3.55.01 PM

राष्ट्र पटल संवाद

इटवा। बुद्ध बिहार अंबेडकर पार्क सिविल लाइन में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । इस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर बुद्ध बिहार समिति ,भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी व बी एस आई इटावा महिला विंग, एवं इंसानी भाईचारा एवं प्रेम सदभाव समिति द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में संत शिरोमणि रविदास जी के उपदेशों को याद किया गया।
इस दौरान आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कानपुर मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद , भीम आर्मी प्रभारी प्रशांत गौतम,पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश जाटव, एडवोकेट संदीप भारती, बी एस आई महिला बिंग की अध्यक्ष किरन मेहरा बौद्ध आदि ने संयुक्त रूप से कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी कहते थे कि”मन चंगा तो कटौती में गंगा”इस का अर्थ है कि यदि व्यक्ति का मन शुद्ध है तो वह व्यक्ति गंगा के समान पवित्र है।
जयंती समारोह में भंते, मोहम्मद आमीन, मोहित जाटव ,शिव कुमार कठेरिया , विक्की कठेरिया, महेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश बौद्ध, डॉ. अनवर सिंह गौतम आदि लोगों की उपस्थित उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *