
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा । 4 यूपी बटालियन एनसीसी इटावा के तत्वावधान में सी प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट,आलमपुर हाज,इटावा में संपन्न हुआ।परीक्षा में इटावा, औरैया एवं मैनपुरी जनपदों के कुल 505 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।परीक्षा के पीठासीन अधिकारी 2 यूपी एनसीसी बटालियन,आगरा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नरेंद्र प्रसाद सेम्लिटी तथा 1 यूपी एनसीसी गर्ल्स बटालियन, आगरा की प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रीना गोस्वामी रहीं।परीक्षा के दौरान कैडेट्स की प्रैक्टिकल परीक्षाएँ आयोजित की गईं,जिनमें मैप रीडिंग,फील्ड क्राफ्ट, कम्युनिकेशन, वेपन टेस्ट एवं ड्रिल टेस्ट शामिल रहे। प्रैक्टिकल के उपरांत लिखित परीक्षा संपन्न कराई गई।
इस अवसर पर एनसीसी मुख्यालय आगरा के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एस.पी. यादव ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया तथा कैडेट्स को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में 4 यूपी बटालियन एनसीसी इटावा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुधांशु द्विवेदी, सूबेदार मेजर कपिल देव (सेना मेडल), सूबेदार आनंद सिंह भंडारी,सूबेदार सतनाम सिंह, नायब सूबेदार देवेंद्र सिंह, कंपनी हवलदार मेजर विजयंत सिंह चौहान, हवलदार मित्र बहादुर ठाकुर,एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट सुनील सेंगर एवं लेफ्टिनेंट अनिकेत सिंह उपस्थित रहे।
कॉलेज प्रबंधन की ओर से चेयरमैन इंजीनियर हरि किशोर तिवारी, वाइस चेयरमैन इंजीनियर अंकित तिवारी तथा प्राचार्य योगेश कुमार दुबे ने परीक्षा में सम्मिलित सभी कैडेट्स को शुभकामनाएँ दीं।






