September 12, 2026
IMG-20260215-WA0328

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर के तत्वाधान में डॉ भीमराव अंबेडकर कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के आवासीय परिसर में नेचर वॉक का आयोजन कालेज डीन डॉ देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे किया गया ।

नेचर वॉक का नेतृत्व डॉ बी एन सिंह, डॉ राजीव चौहान, डॉ. अत्री गुप्ता के द्वारा किया गया।

डॉ राजीव चौहान जी ने बताया कि आज के नेचर वॉक में सभी नेचर लवर्स के द्वारा आवासीय परिसर में पेड़ पौधों तथा पक्षियों की प्रजातियों का अवलोकन किया। डॉ चौहान ने बताया कि इस नेचर वॉक का वास्तविक उद्देश्य प्राकृतिक जैव विविधता के बारे में समझना और उसकी उपयोगिता को जानना है ।

डॉ अत्री गुप्ता ने बताया कि उनके द्वारा करीब 35 पेड़ पौधों की प्रजातियां एवं 21 चिड़ियों की प्रजातिया देखने को मिली।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सुशील जैन, रश्मि परिवार, मुकेश बाबू, अमित सिंह, शैलेंद्र सिंह एवं कॉलेज स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *