IMG-20260421-WA0272

हवन पूजन के बाद दीपों से जगमग हुआ मोक्षधाम

राष्ट्र पटल संवाद 

इटावा। सोमवार की देर रात शहर में पंचम काल भैरव शमशान यात्रा का आयोजन ‘एक कदम संस्कृति की ओर’ के नाम से किया गया। सुमेर सिंह किला स्थित हनुमान गढ़ी से शुरु हुयी भव्य यात्रा बैंड बाजों के साथ मोक्षधाम पर पहुंचकर संपन्न हुई यहां पर हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ और सैकड़ो दीप जलाये गये दीपों से मोक्ष धाम जगमग उठा। यात्रा में शामिल युवा भक्ति गीतों पर खूब थिरके।

हनुमान गढ़ी के महंत वीराचारी साधक भैरवानंद गिरी सागर महाराज ने बताया कि कालभैरव यात्रा का आयोजन करने का उद्देश्य सनातन धर्म की प्राचीन पद्धति के अनुसार उज्जैन,बनारस, काशी में काल भैरव भगवान अपने भक्तों का जायजा लेने भ्रमण पर निकलते हैं वैसे ही इटावा में सुमेर सिंह किला पर महाविद्या काली गुफा में काल भैरव भगवान का प्राचीन स्थान हैं। भगवान काल भैरव अपने भक्तों का जायजा लेने के लिए निकले थे। काल भैरव भगवान की यात्रा काली गुफा से भूतनाथ मंदिर होती हुई मोक्षधाम के लिये निकाली गई। यात्रा का पुष्प वर्षा कर खूब स्वागत किया।

काल भैरव यात्रा से पूर्व दोपहर में हनुमानगढ़ी पर ब्रह्मलीन स्वामी आनंदेश्वर गिरी लाल बाबा की पुण्यतिथि पर पूजन अर्चन के बाद भव्य भंडारा भी आयोजित हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। काली गुफा में माता महाकाली व भगवान काल भैरव का पूजन अर्चन कर श्रृंगार भी किया गया था । देर रात मोक्षधाम पर यात्रा संपन्न होने के बाद हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ और भक्तों के द्वारा दीपदान भी किया गया दीपदान से मोक्षधाम जगमग हो उठा।

यात्रा में मौनी बाबा जालंधर नाथ करुणानंद गिरी बेताल गिरी भरत गिरी महाराज बलराम गिरी राजपाल गिरी सैंडी यादव सुमित चौहान शिवम चौहान पवन अग्रवाल रजत अग्रवाल सत्यम कुशवाहा कलमकार शिवाय नीरज आसीष गौर रोहतक से संजू जाट फरीदाबाद बल्लभगढ़ से राहुल भदौरिया रिंकू यादव लाल यादव जितेन्द्र सोनी कार्तिक शुक्ल ईशान सिंह देव ठाकुर मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *