राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। सिविल लाइंस स्थित ब्रह्माकुमारी केंद्र के सौजन्य तथा संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के सहयोग से जीजीआईसी के सामने स्थित अदिति आई हॉस्पिटल पर 23 अप्रैल को लगने जा रहे निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में पत्रकारों एवं उनके परिजनों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया जाएगा।
इसकी जानकारी देते हुए संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के अध्यक्ष राजेन्द्र भसीन एवं महासचिव सुधीर मिश्र ने सभी पत्रकार साथियों से अनुरोध किया है कि वे उक्त तिथि को प्रातः दस बजे से ब्रह्माकुमारी केंद्र के पास आकर अपना और अपने परिवारीजनों का निशुल्क नेत्र परीक्षण कराएं। इस शिविर में शंकर आई हॉस्पिटल कानपुर की पूर्व वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डा. दीपा गौर द्वारा नेत्र परीक्षण किया जाएगा।






