राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। थिओसॉफिकल इण्टर कॉलेज के छात्र एवं मोहल्ला चमरैठी निवासी मोहम्मद खालिद अंसारी के पुत्र हसन अब्दुल्ला अन्सारी ने जे.इ.इ. मैन्स अप्रैल सेशन दो 2026 में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
छात्र हसन अब्दुल्ला अंसारी ने जे.इ.इ. मैन्स परीक्षा में 99.349 अंक प्राप्त कर आल इंडिया रैंक 10419 प्राप्त किया तथा ओबीसी रैंक 2512 प्राप्त कर विद्यालय के साथ जनपद का नाम रोशन किया। छात्र हसन अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी इस सफलता में कालेज के शिक्षकों और उनके माता पिता का सराहनीय योगदान रहा साथ ही हमने भी यह रैंक हासिल करने के लिए काफी मेहनत की। थिओसॉफिकल इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनूप मिश्रा सहित शिक्षको ने कॉलेज के होनहार छात्र हसन अब्दुल्ला अन्सारी के जे.इ.इ. मैन्स परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने पर बधाई देकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






