IMG-20260426-WA0189

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। टीचर्स क्लब और मिशन शिक्षण संवाद इटावा के द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इटावा के निर्देशन में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय होलिस्टिक एंड माइंडफुलनेस आर्ट वर्क शॉप (तनाव मुक्त जीवन) का आयोजन डायट इटावा में किया गया जिसमें 100 शिक्षकों नें प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डायट इटावा के प्राचार्य श्री प्रेम पाल सिंह जी नें द्वीप प्रज्वलित करके किया।

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए डायट प्राचार्य महोदय नें कहा कि वर्तमान समय में इस तरह के विषयों पर कार्यशाला बहुत आवश्यक है और इस सोच के लिए मिशन शिक्षण संवाद और टीचर्स क्लब बधाई का पात्र है। हमें जीवन के सभी कार्य जिम्मेदारी और तनाव मुक्त रहते ही पूरे करने हैं क्योंकि तनाव , मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक सभी पहलुओं को प्रभावित कर सकता है इसलिये तनाव मैनेजमेंट भी जरुरी है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अथिति मिशन शिक्षण संवाद के संस्थापक विमल कुमार नें बताया कि हर व्यक्ति को जीवन में अपने हॉबी का कोई काम दिन में जरूर करना चाहिए ताकि आप खुश रहें। मिशन में सभी पटलों पर कोई कोई मनचाहा शैक्षिक काम करने का अवसर मिलता है जिससे आप स्वयं खुश रहते हुए शैक्षिक और सामाजिक सहयोग कर अपना नाम और सम्मान बढ़ा सकते हैं। अगर हम अपने चारो तरफ सकारात्मक परिवेश बना लें तो निश्चित ही जीवन आनंदमय होता है।

कार्यक्रम में आर्ट द्वारा सर्वांगीण विकास और मानसिक शांति विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में डायट प्रवक्ता आनंद जी नें अपना प्रस्तुतीकरण दिया साथ ही आनंद दायक सार्थक जीवन पर डायट प्रवक्ता श्रीमती

गायत्री जी और बृजलाल जी, टीचर्स क्लब के महामंत्री अवनीन्द्र सिंह जादौन, चंद्रकांत त्रिपाठी, चंद्रजीत सिंह, अजय यादव, नगेंद्र प्रताप सिंह नें अपना व्याख्यान दिया।

कार्यक्रम में जनपद औरैया से मिशन के संयोजक ज्ञान प्रकाश, मिशन शिक्षण संवाद इटावा के सह संयोजक अशोक कुमार,टीचर्स क्लब के संयोजक प्रांजल दुबे, कोषाध्यक्ष श्याम किशोर, मुकेश बाबू, जितेन्द्र यादव, कुसुम शर्मा, दीपक राजपूत , नीरज सिंह आदि नें सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन नगेंद्र प्रताप सिंह नें किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *