hq720

अभिनेता रणदीप हुड्डा की आने वाली वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाशÓ के सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह क्राइम-थ्रिलर सीरीज जियो हॉटस्टार पर 15 मई 2026 को प्रसारित की जाएगी। उत्तर प्रदेश के सुपरकॉप की असली कहानी से प्रेरित इस सीरीज का पहला भाग काफी पसंद किया गया था। सीजन के दूसरे भाग के ट्रेलर में इस बार कहानी पहले से ज्यादा एक्शन से भरपूर नजर आने वाली है।
90 के दशक के उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित इस सीजन में इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा की लड़ाई सिर्फ अपराधियों से नहीं, बल्कि सिस्टम और निजी जिंदगी के संकटों से भी होती दिखेगी। सीजन 2 में कहानी तब और जटिल हो जाती है जब अविनाश का बेटा एक हत्या मामले में फंस जाता है, वहीं उसकी शादीशुदा जिंदगी भी टूटने के कगार पर पहुंच जाती है। ट्रेलर में अपराध, राजनीति और भ्रष्टाचार के खतरनाक गठजोड़ के खिलाफ उसकी जंग को दमदार तरीके से दिखाया गया है।
इस सीरीज में उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह और शालिन भनोट जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्देशक नीरज पाठक के निर्देशन में बनी यह सीरीज पहले सीजन से कहीं ज्यादा बड़े पैमाने और एक्शन के साथ वापसी कर रही है। ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि इस बार कहानी और भी ज्यादा रोमांचक, और इमोशनल होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *