काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी नाम से एक फिल्म आ रही है। खबर है कि सलमान खान की लीगल टीम ने इस फिल्म के मेकर्स को नोटिस भेजा है क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म सलमान खान के काला हिरण शिकार केस पर आधारित है। सलमान खान की टीम ने इस फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की है। इस मामले पर फिल्म के डायरेक्टर भारत श्रीनेत ने कहा, उदयपुर फाइल्स ने लड़ना सिखा दिया है । अब डर नहीं लगता।
लीगल नोटिस में प्रोजेक्ट से जुड़े पोस्टर्स और दूसरे प्रमोशनल मटीरियल को तुरंत हटाने की भी मांग की गई है। नोटिस में आगे चेतावनी दी गई है कि अगर ये मांगें पूरी नहीं की गईं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस फिल्म को अमित जानी प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो पहले भी विवादित विषयों पर आधारित प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं। जानी ने इससे पहले दर्जी कन्हैया लाल की हत्या से प्रेरित एक फिल्म प्रोड्यूस की थी। अब इस कानूनी विवाद ने काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं और यह भी कि क्या यह फिल्म तय समय पर रिलीज हो पाएगी भी या कभी थियेटर का मुंह ही नहीं देख पाएगी।
इस विवाद के बीच जानी फायरफॉक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी कर दिया है। इस प्रोजेक्ट को भरत एस श्रीनेत ने डायरेक्ट किया है और अमित जानी ने प्रोड्यूस किया है। (हिफी)








