IMG-20260509-WA0256

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए प्रतिमा शंकर दीक्षित को जिला उद्योग केंद्र में जिला प्रबंधक (आर.ए.एम.पी) के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर इस्लामियां इंटर कालेज में शनिवार को स्वागत किया गया।

इस्लामियां इंटर कालेज में प्रधानाचार्य गुफरान अहमद ने जिला उद्योग केंद्र में जिला प्रबंधक बनने पर प्रतिमा शंकर दीक्षित का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि श्री दीक्षित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लंबित मामलों के संबंध में सभी संबंधित बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर मामलों को निपटाने का प्रयास करेंगे। श्री दीक्षित ने बैंक प्रबंधक के रूप में जो सेवाएं दीं वह सराहनीय कार्य है। इस अवसर पर इस्लामियां कालेज के शिक्षक डा. कुश चतुर्वेदी, अरशद मलिक, जावेद खान सहित समस्त स्टाफ ने श्री दीक्षित का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। उद्योग केंद्र के जिला प्रबंधक प्रतिमा शंकर दीक्षित ने अपने स्वागत के लिए इस्लामियां कालेज के प्रधानाचार्य गुफरान अहमद सहित समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस्लामिया कालेज के हित में कार्य करने के लिए सदैव तैयार रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *