IMG-20260509-WA0237

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। भारत सरकार की जनगणना-2027 के प्रथम चरण“मकान सूचीकरण एवं आवास गणना” के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान के तहत शनिवार को जिला सूचना कार्यालय में मीडिया प्रतिनिधियों एवं जिला सूचना अधिकारी नीलम यादव,कार्यालय के समस्त कर्मचारियों द्वारा स्व-गणना की गई।स्व-गणना अभियान नागरिकों को घर बैठे अपने विवरण ऑनलाइन दर्ज कराने की सुविधा प्रदान कर रहा है, जिससे समय की बचत होने के साथ-साथ सूचनाओं की शुद्धता एवं पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।

सभी जनपदवासी अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें एवं निर्धारित समयावधि में अपनी स्व-गणना पूर्ण करें।स्व-गणना के दौरान डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार शर्मा द्वारा मीडिया कर्मियों एवं कार्यालय स्टाफ को स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई तथा ऑनलाइन विवरण भरने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।

उक्त स्व-गणना के दौरान अन्य फील्ड ट्रेनर वरुण मिश्रा,आदेश सक्सेना,हरि शरण ओझा,आशीष मिश्रा,पत्रकार संतोष पाठक वहाज अली निहाल,प्रदीप दीक्षित रानू,विनीत कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *