
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। जनपद में निराश्रित गौवंशों की बेहतर देखभाल एवं त्वरित शिकायत निस्तारण के उद्देश्य से विकास भवन परिसर में गौशाला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। कंट्रोल रूम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौवंश संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। कंट्रोल रूम के माध्यम से जनपद की गौशालाओं की निगरानी की जाएगी तथा निराश्रित गौवंशों से संबंधित शिकायतों एवं सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशालाओं में चारा, पानी, साफ-सफाई एवं उपचार की समुचित व्यवस्था बनाए रखी जाए।
कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के जरिए जनपद की विभिन्न गौशालाओं से नियमित जानकारी प्राप्त की जाएगी, जिससे गौवंशों की देखरेख और व्यवस्थाओं में सुधार लाया जा सकेगा।
इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ.मनोज गुप्ता,डॉ. दिलीप यादवआदि प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।






