
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा । जिला चिकित्सालय में कांग्रेस पीसीसी सदस्य प्रशांत तिवारी व वाचस्पति द्विवेदी प्रवक्ता कांग्रेस के द्वारा अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को अवगत भी कराया।
पीसीसी सदस्य प्रशांत तिवारी ने बताया कि स्थलीय अवलोकन करने पर ज्ञात हुआ कि महिला रैन बसेरा की छत टपक रही पंखों से पानी टपक कर सारे बिस्तरों पर गिर रहा था छत से प्लास्टर टपक रहा है इसी के साथ बगल मैं स्थित विकलांग महिला व पुरुष शौचालय पर ताले लगे हुए हैं यथास्थिति ज्ञात होने पर पता चला कि सालों से यही व्यवस्था है।
दीवाल पर लिखा है अगर किसी विकलांग को शौचालय का प्रयोग करना हो तो वह इमरजेंसी से चाबी हासिल कर शौचालय का उपयोग कर सकता है इसी के साथ बगल में बना R O plant बन्द पड़ा है पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है।
कांग्रेस प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी ने बताया कि महिला रोगियों के तीमारदार महिलाएं रैन बसेरा के बाहर फर्श पर लेती हैं पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है सरकारी डॉ प्राइवेट प्रैक्टिस करते है बाहर से दवाएं लिखते हे रोगियों की जांच सही तरीके से नहीं होती हे वाचस्पति ने जिला अधिकारी सी मांग की जांच करवा कर कार्रवाई करे।






