IMG-20260523-WA0475

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। पुरुषोत्तम मास जिसे (अधिक मास या मलमास भी कहा जाता है) हिंदू पंचांग के अनुसार हर 3 साल में आने वाला एक अतिरिक्त चंद्रमास इसे भगवान विष्णु का सबसे प्रिय मास माना जाता है इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास कहा जाता है इस दौरान की गई पूजा पाठ दान का फल कई गुना अधिक प्राप्त होता है और इस समय नौ तपा भी लगे हुए हैं गर्मी का प्रकोप भी भयंकर रूप ले रहा है । इसी उपलक्ष में लोगों को थोड़ी सी राहत देने के लिए जायंट्स ग्रुप आफ नवोदिता ने साईं मंदिर पक्का तालाब पर शरबत वितरण किया । धूप से तपकर आए हुए लोगों ने शरबत पी कर राहत की सांस ली । इस अवसर पर ग्रुप की डायरेक्टर वीणा शर्मा , आशा अवस्थी, अध्यक्ष नीतू यादव , कृष्णा अवस्थी, दीप्ति अवस्थी, अनीता यादव, प्रगति यादव, नीलू शर्मा, काजल इत्यादि मौजूद रहे। यह परियोजना कार्य वीणा शर्मा के सौजन्य से संपूर्ण हुआ मंदिर परिसर के महान पुजारी श्री संतोष वर्मा का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ हमारा ग्रुप उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता है और भविष्य में और भी इस तरह के प्रोग्राम करने की संभावना व्यक्त करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *