IMG-20260523-WA0353

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा । मोटर साइकिल चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को सैफई पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से कब्जे से 02 अवैध चाकू, 01 मोटर साइकिल, 01 मोटर साइकिल के खुले हुये हिस्से पुर्जे मय इंजन व मोटर साइकिल खोलने के उपकरण बरामद हुए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना सैफई पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान थाना सैफई पर पंजीकृत मु0अ0सं0 103/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण गौतम पुत्र सतेन्द्र यादव निवासी कस्बा कुर्रा पौंदला थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी उम्र करीब 26 वर्ष चंदन पुत्र शिवराम निवासी नियामतपुर थाना सकरावा जनपद कन्नौज उम्र करीब 28 वर्ष को हैंवरा बाईपास से सैफई की तरफ जाने वाले तिराहे से गिरफ्तार किया गया । उनके कब्जे से 02 अवैध चाकू, 01 मोटर साइकिल व 01 मोटर साइकिल के खुले हुये हिस्से पुर्जे मय इंजन, मोटर साइकिल खोलने के उपकरण बरामद किये गये ।

बरामद मोटर साइकिल को अन्तर्गत धारा 207 एमवीएक्ट में सीज किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *