संयुक्त प्रेस क्लब जनपद के पत्रकार साथियों को सौंपेगा निःशुल्क दुर्घटना बीमा के साथ आई कार्ड
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के 200वें वर्ष के उपलक्ष्य में संयुक्त प्रेस क्लब इटावा संगठन 31 मई दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से 03 बजे तक डीबीए सभागार कचहरी इटावा में आयोजित पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में पत्रकार साथियों को दुर्घटना बीमा व आई कार्ड निःशुल्क भेंट करेगा।
संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के संरक्षक गणेश ज्ञानार्थी, रणवीर सिंह भदौरिया, धर्मलाल चतुर्वेदी,राजेन्द्र यादव,अध्यक्ष राजेन्द्र भसीन, महामंत्री सुधीर मिश्र, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अध्यक्ष अन्नू चौरसिया,उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह,मसूद तैमूरी,ओम रतन कश्यप, कोषाध्यक्ष अतुल गुप्ता, संगठन सचिव रघुवीर सिंह यादव,कमल मिश्रा व प्रचार मंत्री नितेश प्रताप सिंह, भरथना अध्यक्ष सैयद शाकिर अली,इकदिल से संरक्षक डा.सुशील सम्राट,अध्यक्ष संजीव कुमार राजपूत व जसवंत नगर के अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने बताया कि हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर इटावा जनपद के शहर व ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार साथियों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने जनपद के पत्रकार साथियों से अपील की कि हिन्दी पत्रकारिता दिवस के 200वें वर्ष के उपलक्ष्य में 31 मई दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से निःशुल्क दुर्घटना बीमा,आई कार्ड वितरण, पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में सभी साथी समय से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और पत्रकार एकता की मिशाल कायम करें।





