
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। धनगर समाज उत्थान समिति जनपद इटावा द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के 301वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 28 मई को भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा का शुभारंभ ग्राम चितभवन से होगा तथा नुमाइश पंडाल इटावा में जनसभा के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री प्रो.एस पी सिंह बघेल l उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अजीत पाल एवं विधायक प्रेम पल धनगर सहित धनगर समाज के विभिन्न जनपदों के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
धनगर समाज उत्थान समिति ने जनपद एवं आसपास के जिलों के समाज के लोगों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जन्मोत्सव को भव्य बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह धनगर ने जानकारी दी। इस दौरान विपिन कुमार धनगर, शिवम पाल धनगर (जिला पंचायत सदस्य), रवि प्रकाश धनगर (प्रदेश महामंत्री), कुलदीप धनगर (प्रदेश संगठन मंत्री), मनीष धनगर (जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा), धर्मवीर सिंह धनगर (वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष) एड निधि धनगर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सहित अन्य समाज के वरिष्ठ जन व पदाधिकारी मौजूद रहे।





