IMG-20260526-WA0305

इस्लामिक समर कैंप के समापन पर इनाम पाकर बच्चों के खिले चेहरे

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। डॉक्टर मुहम्मद ऐनुन्नईम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित छह दिवसीय दूसरे इस्लामिक समर कैंप का इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के उत्साह, प्रतिभा और इस्लामी तालीम के प्रति लगन ने मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि आस्ताना फफूंद शरीफ के सज्जादानशीन अल्लामा सैय्यद नवाज़ अख्तर चिश्ती ने बच्चों को इनाम देकर उनका हौसला बढ़ाया तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआ की और बच्चों की बेहतर परवरिश के लिए इस्लामी शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक तालीम भी बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों को अच्छे अखलाक, इंसानियत और दीन की राह पर चलने की नसीहत दी। जूनियर विंग में मोहम्मद जुनैद ने प्रथम, मोहम्मद तल्हा ने द्वितीय तथा असद अहमद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी विंग में मोहम्मद अली प्रथम, हसनैन शाहिद ने द्वितीय और एम. शाकिब शरीक ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन नदीम अहमद खां एडवोकेट ने किया। कैंप के दौरान बच्चों को नमाज, कुरआन तिलावत, इस्लामी एटिकेट्स, दुआएं और बेहतर अखलाक की ट्रेनिंग दी गई। कार्यक्रम में मौलाना अब्दुल वाजिद अशरफी, कारी फुरकान रज़ा, मुहम्मद इनामउल्ला चिश्ती बबलू, फैसल चिश्ती, रौनक इटावी, वसीम चौधरी, हाफिज कैफ, मौलाना तौफीक, हाजी शकील बाबू, हाजी सकलैन खलील, वाई के शफी चिश्ती, हाजी शेख शकील अहमद, मौलाना इरफान, हाफिज उमर बरकाती शहर के उलेमा, शिक्षक, समाजसेवी एवं सोसाइटी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *