IMG-20260526-WA0306

राष्ट्र पटल संवाद 

इटावा। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ दतावली व डायमंड की अध्यक्ष स्नेह अग्रवाल एवं जायन्ट्स दतावली सदस्य विशेष समिति ऊषा यादव के संयुक्त संयोजकत्व में भीषण गर्मी से राहत हेतु शास्त्री चौराहा पर लगभग डेढ़ हजार मजदूरों एवं राहगीरों को ठंडा शर्बत, अंग वस्त्र, आम एवं बिस्कुट पैकेट्स का वितरण किया गया।

इस आयोजन का शुभारम्भ करते हुए केंद्रीय समिति सदस्य डॉ शिव राज सिंह यादव ने कहा कि दशहरा पर निर्धन सेवा ही ईश सेवा है।

विशिष्ट अतिथि दीपक सक्सेना प्रधानाचार्य जीआईसी इटावा ने जायंट्स दातावली की सेवायों को मुक्त कंठ से सराहा। संयोजिका ऊषा यादव एवं स्नेह अग्रवाल ने अयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान हेतु डा. शिवराज सिंह, दीपक कुमार सक्सेना, डा. अम्ब्रीश अग्रवाल, विमल कुमार सिंह, ललित सक्सेना, योगेंद्र सिंह, विपिन पाल सिंह, मुकेश बाबू, सुरेंद्र बाबू सविता, विश्व विजय त्रिवेदी, डा. राकेश कुमार, मनीष सहाय, ट्यूवेल ऑपरेटर अभिषेक यादव, आशा अवस्थी, वीना शर्मा, नीतू पुरवार, मुक्ता अग्रवाल, निशा राजपूत, कुसुम गुप्ता, सुषमा यादव, रीता गुप्ता, कृष्णा शर्मा, आशा यादव का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *