
शावेज़ नक़वी
इटावा (राष्ट्र पटल संवाद)। कचहरी स्थित न्यायालय परिसर में पुरुषोत्तम माह के बड़े मंगल के अवसर पर अधिवक्ता परिषद के तत्वावधान में शर्बत वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डीबीए अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, अधिवक्ता परिषद अध्यक्ष संजीव कुशवाहा, डीजीसी क्राइम शिव कुमार शुक्ला, महामंत्री नितिन तिवारी, अधिवक्ता परिषद जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट आदित्य मोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से कचहरी में अधिवक्ताओं , वादकारियों, कर्मचारियों, आमजन मानस को शर्बत वितरण कर की। शर्बत वितरण में पूरे अधिवक्ता परिवार ने अपने पूर्ण मनोयोग, सेवा भाव के चलते कचहरी में आने जाने वाले सभी लोगो को प्रेमपूर्वक शर्बत पिलाया। भीषण गर्मी के चलते शर्बत पीने वाले सभी लोगों ने इस पहल की सराहना की।
शर्बत वितरण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम किशोर बाजपेई, अवधेश कुमार तिवारी, समाजसेवी श्याम चौधरी, एमपी तोमर, एडीजीसी देवेंद्र तिवारी, अजीत तोमर, योगेंद्र परिहार, रमाकांत चतुर्वेदी, कौशलेंद्र तोमर, तरुण शुक्ला, अनुराग दुबे, शैलेंद्र राठौर, संजीव चतुर्वेदी, आशीष तिवारी, एडवोकेट सुबोध राजपूत, एड. आदित्य मोहन शर्मा, प्रमोद राजपूत, अमित तिवारी, श्याम सिंह यादव, कमल माथुर, श्रवणजैन, निखिल अग्रवाल, राजुल शुक्ला, जयंत बौद्ध, राकेश वर्मा, सुभाष राजपूत, नेहा सिंह, निधि पाल, ज्योतिराव दुबे, श्वेता शर्मा, साधना, अनुराधा, रंजना तिवारी, अभिषेक तिवारी, तुषार गुप्ता, लव राजपूत, विवेक राजपूत, अंकुर यादव, विनीत दीक्षित, अनिल यादव, हुकुम सिंह, रवि बघेल, नवीन राजपूत, सनी यादव, नीलेश पाल, अवधेश कुमार, उमेश कुशवाहा, प्रवेश शर्मा, राजू यादव सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे ।






