IMG-20260602-WA0385

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ सहेली के तत्वावधान में सूत मील आईटीआई चौराहा के पास हनुमान मंदिर पर उर्वशी दीक्षित के आवास पर राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जो 9 जून तक चलेगा।

जायन्ट्स ग्रुप ऑफ सहेली की सदस्याओं ने आज कलश यात्रा निकाली। आचार्य देवेश अवस्थी शास्त्री द्वारा 9 जून तक कथा सुनाई जाएगी तथा 10 जून को भंडारा वितरण कर राम कथा समापन किया जाएगा। पुरुषोत्तम मास जो हिन्दुओं में अति श्रेष्ठ मास माना जाता है इस माह में पूजा पाठ करने और कराने का एक विशेष महत्व है। हिंदू धर्म में पुरुषोत्तम मास को भगवान विष्णु को समर्पित एक अत्यंत पवित्र महीना माना गया है। इसे अधिक मास या मलमास भी कहते हैं। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ इटावा सहेली के सभी सदस्यों ने इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर कॉर्डिनेटर क्षमा दीक्षित अध्यक्ष विमल शर्मा, डीओए हेनु वर्मा, मीनाक्षी सक्सेना, उर्वशी दीक्षित, मालती दीक्षित, मनोरमा पोरवाल, कमलेश शर्मा, ऊषा भदोरिया, सपना, शारदा दीक्षित, निशा गुप्ता, ममता कोस्टा, आरती, उमा तिवारी, शशि मिश्रा, नीलम, कमल, शिवी दीक्षित आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *