WhatsApp Image 2026-06-05 at 8.07.42 PM

भंडारा में उमड़ा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ चखा प्रसाद

राष्ट्र पटल संवाद

उदी (इटावा)। बढ़पुरा विकास खंड के ग्राम उदी स्थित माता काली के मंदिर में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा का समापन अयोध्या वापस पहुंचे श्रीराम को राजगद्दी प्रदान कर हुआ और कथा उपरांत आयोजित विशाल भंडारे के आयोजन में सदर विधायक सरिता भदौरिया द्वारा पंडाल में पधारे संत समाज एवं कन्याओं व महिलाओं को भंडारा का प्रसाद परोसा गया। धर्म प्रेमियों ने प्रसाद का खूब आनंद लिया।

ज्ञात रहे कि 26 जून को कलश यात्रा के साथ शुरू हुई राम कथा में परम विद्वान महेश चंद्र पाण्डेय द्वारा नौ दिन तक अनवरत मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के मनमोहक चरित्र और गुणगान का बखान किया गया। 03 जून को विधिवत कार्यक्रम पूर्ण हुआ और 04 जून को पूर्ण आहुति हवन के उपरांत दोपहर 2 बजे संत गण, कन्याओं तथा ब्राम्हणों को श्रद्धा पूर्वक सदर विधायक श्रीमती भदौरिया सहित कथा आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा भोजन (प्रसाद) तथा दक्षिणा आदि प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। प्रसाद वितरण का आयोजन देर रात तक चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *