WhatsApp Image 2026-06-05 at 8.06.56 PM

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आज शुक्रवार को परेड की सलामी ली, तत्पश्चात निरीक्षण निरीक्षण कर व्यवस्था परखी। उन्होंने शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़ तो अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई तत्पश्चात निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया । परेड में पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मियों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए गए ।

तत्पश्चात यूपी-112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर उनमें उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की जांच की गई, तथा उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, समुचित रखरखाव एवं कुशल संचालन हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके उपरांत उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मेस का निरीक्षण कर साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही एमटी शाखा का निरीक्षण कर वाहनों की स्थिति, रखरखाव, अभिलेखों एवं आवश्यक उपकरणों की जांच की गई तथा फायर सर्विस ऑफिस को चेक किया गया वाहनों को सदैव क्रियाशील एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने जनपद की कानून व्यवस्था एवं शान्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस बल द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया तथा पुलिस कर्मियों को विषम परिस्थितियों एवं भीड़ नियंत्रण के दौरान अपनाई जाने वाली रणनीतियों एवं सुरक्षा उपायों के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गये।

परेड के बाद पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक किया गया तथा पुलिस कर्मचारीगणों का अर्दली रूम किया गया एवं संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए ।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *