
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसएसपी इटावा द्वारा पुलिस लाइन में एक पद मां के नाम रोपित कर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ।
विश्व पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का रोपण कर समस्त पुलिस बल और आम जनमानस को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं अपने हाथों से पौधा लगाया। इसके बाद पुलिस लाइन के विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और परिसर में दर्जनों पौधे रोपे।
उहोने कह की पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। लगातार बढ़ते तापमान और बदलते मौसम चक्र को देखते हुए वृक्षारोपण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। पुलिस लाइन परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए नीम, पीपल, बरगद, जामुन और आंवला जैसे पर्यावरण अनुकूल पौधों को चुना गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जसवंत नगर सुश्री आयुषी सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।






